देहरादून। ऑनलाइन ट्रेडिंग के झांसे में आकर एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। शहर कोतवाल विद्याभूषण सिंह नेगी ने बताया कि आमिर आबिद निवासी हरिद्वार रोड ने तहरीर दी। कहा कि पिछली एक मई को उसे व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से डिजिटल मार्केटिंग का काम कमाई करने जुड़ा मैसेज आया। व्हाट्सएप पर मिले लिंक पर क्लिक किया तो उसे टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। वहां पहले कुछ चैनल सबस्क्राइब कराने को कहा गया। जिससे कुछ रुपये भेजे गए। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग का टास्क दिया गया। वहां पीड़ित ने टास्क से कमाई के झांसे में आकर 2.42 लाख रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उसने रकम वापस निकालने की कोशिश की। तब और रकम मांगी गई। इस दौरान पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हो रही है। उसने काफी देर तक परेशान होने के बाद शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India