Home उत्तराखंड कार दुर्घटनाग्रस्त में युवक की मौत

कार दुर्घटनाग्रस्त में युवक की मौत

विकासनगर। हरिपुर कोटी इच्छाड़ी मोटर मार्ग पर सोमवार देर रात को कोटी कालोनी शीश महल के नीचे मोड़ पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार युवक को गंभीर चोटें आई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल को खाई से बाहर निकालकर पीएचसी कालसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार रात को करीब नौ बजे राहुल वर्मा 23 पुत्र मोहनदास वर्मा निवासी डिमऊ कोटी कालसी से अपने घर कार से जा रहा था। तभी कोटी कॉलोनी शीशमहल के नीचे मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे राहुल को गंभीर चोटें आई। घटना का पता चलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में घायल राहुल को निजी वाहन से पीएचसी कालसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान राहुल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। राहुल की मौत से पूरे डिमऊ कोटी गांव में मातम छाया हुआ है।