Home देहरादून स्वयंसेवकों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

स्वयंसेवकों को किया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

देहरादून। कैबिनेट मंत्री व मसूरी विधायक गणेश जोशी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भगवन्तपुर, गजियावाला में आयोजित राष्ट्रीय स्वयं सेवक अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और साथ ही दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम ने पुष्पमाला भेंट कर कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया गया। कोरोनाकाल के विषम दौर में स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने व दूसरे लोगों तक जागरूकता फैलाने हेतु भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक अभियान चलाया जा रहा है और उसी कड़ी में आज गजियावाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान जब अन्य दल अपने घरों में छुपे बैठे थे, भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की सेवा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रभाव अभी कम हुआ है लेकिन कोरोना अभी पूरी तरह से गया नहीं है और ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम स्वयं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो जाएं व दूसरी को भी ज्यादा से ज्यादा जागरूक करें। उन्होंने बताया कि टीका लगवाने से कोरोना का प्रभाव काफी कम हो जाता है और इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार 18 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों का मुफ्त टीकाकरण कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही 12 वर्ष से अधिक आयु वाले बच्चों के लिए भी टीका उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड से एक पुरुष और एक महिला को वार्ड में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु नियुक्त किया जाएगा जो घर-घर जाकर लोगो को टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर ग्राम प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम प्रधान के मानदेय को 1500 रूपए प्रतिमाह से बढ़कर 3500 रुपए प्रतिमाह करने पर मौजूद ग्राम प्रधानों द्वारा कैबिनेट मंत्री को सम्मानित कर आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, कार्यक्रम संयोजक घनश्याम नेगी, प्रिंसिपल नवीन मिश्रा, कार्यक्रम संचालक किरण, गजियावाला ईकाई अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रधान सुनील छेत्री, प्रधान सागर थापा, प्रधान सीता देवी, मीडिया प्रभारी सचिन आदि मौजूद रहे।