Home उत्तराखंड विधायक ने विस में उठाई मालडुंग जलाशय निर्माण की मांग

विधायक ने विस में उठाई मालडुंग जलाशय निर्माण की मांग

The MLA raised the demand for construction of Maldung reservoir in the Vidhan Sabha
The MLA raised the demand for construction of Maldung reservoir in the Vidhan Sabha

विकासनगर। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने नियम तीन सौ के तहत विधानसभा में क्षेत्रवासियों की पेयजल और सिंचाई की समस्याओं को लेकर अपनी आवाज उठाई। विधायक ने कहा कि सहसपुर क्षेत्र में लगातार पेयजल संकट और सिंचाई की किल्लत बनी हुई है, जिससे यहां के किसान और आम लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में मालढुंग जलाशय योजना के शीघ्र निर्माण की मांग करते हुए कहा कि इस योजना से न केवल पेयजल की समस्या का समाधान होगा, बल्कि सिंचाई सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेंगी। विधायक ने सरकार से क्षेत्र में जल संकट को दूर करने के लिए इस योजना को प्राथमिकता देने की अपील की। विधायक ने बताया कि इस जलाशय योजना के निर्माण से सहसपुर क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित होंगे और किसानों को सिंचाई के लिए जल मिल सकेगा, जो उनके कृषि कार्यों में सहायक होगा।