23.4 C
Dehradun, IN
October 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विशेष बीटीसी बैच 2014 के शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित

Special BTC Batch 2014 teachers' felicitation ceremony organized

रुद्रपुर।  शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 2014 के विशेष बीटीसी बैच के शिक्षकों को उनकी 10 वर्षों की सेवा पूर्ण होने पर एक भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जनपद उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षकों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। समारोह का आयोजन जीवन सिंह नेगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत कुमार वर्मा, रघुवर सिंह भाटिया एवं श्रद्धा रानी ने किया। कार्यक्रम में जसपुर से अशोक राज सिंह, सीताराम, काशीपुर से शशिबाला, मंजू कंबोज, गदरपुर से प्रियंका जोशी, राजेश सरकार, रुद्रपुर से अर्चना रानी, रेखा पंत, जागृति भंडारी, सितारगंज से पाकेश कुमार और खटीमा से नंदन पोखरिया, कैलाश चंद्र सिंह, जितेंद्र यादव सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों ने अपने 10 वर्षों के अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में आई चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके साथ ही, विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने और उन्हें भविष्य में सफल बनाने के तरीकों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Related posts

विश्व पर्यटन दिवस पर न्यूगो ने देहरादून से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू की

Primetimes Newz

नैनीताल प्रवास के दौरान सीएम धामी ने विभिन्न  क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

Primetimes Newz

हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Primetimes Newz

Leave a Comment