Home उत्तराखंड पाटी अस्पताल में जन संवाद हुआ

पाटी अस्पताल में जन संवाद हुआ

Public dialogue took place in Pati Hospital
Public dialogue took place in Pati Hospital

चम्पावत(आरएनएस)।  पाटी अस्पताल में जन संवाद का आयोजन किया गया। यहां स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी डॉ.बलवीर सिंह ने अस्पताल में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। आशा कार्यक्रम के जिला समन्वयक जगदीश जोशी ने गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और कार्यक्रम के बारे में बताया। डॉ.मनीषा ने एनीमिया के बारे जानकारी देने के साथ ही आरबीएसके टीम की ओर से स्कूल में किए स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, महामंत्री दीपक भट्ट, डॉ.दीक्षा जोशी, डॉ. इब्ति, मित्रा फाउंडेशन कार्डिनेटर एरिका, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर अमर चंद ठाकुर, ब्लॉक कार्डिनेटर पुष्पा जोशी, बीएलए रंजीत मेहता, विकास थ्वाल आदि मौजूद रहे।