रुड़की। डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को तहसील परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और पटल सहायकों को निर्देश दिए कि तहसील में अपनी समस्याओं और कार्यों को लेकर आने वाले आम लोगों की शिकायतों पर तत्परता से कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया।

















