Home उत्तराखंड कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर ने किया पौड़ी से नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर ने किया पौड़ी से नामांकन

28.01.2022

पौड़ी आरक्षित सीट से गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी नवल किशोर ने अपना पर्चा भरा। पार्टी ने नवल किशोर को एक बार फिर इस सीट पर अपना चेहरा बनाया है। नवल बीता चुनाव भी इसी सीट से लड़े थे। गुरुवार को नामांकन करने पौड़ी कलक्ट्रेट पहुंचे नवल किशोर ने कहा कि मंडल मुख्यालय की जो उपेक्षा बीजेपी शासनकाल में हुई है वह कभी नहीं हुई। बीजेपी भले ही चेहरा बदल दे लेकिन पौड़ी की जनता इस बार कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेगी। नवल ने कहा कि जब बीजेपी को कमी दिखी तभी तो चेहरा भी बदला गया। इसका जवाब उन्हें जनता को देना पड़ेगा। कांग्रेस में पार्टी दावेदारों के बीच मनमुटाव और एक दावेदार का पार्टी छोड़ने पर नवल किशोर ने कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलेगी। सभी दावेदार साथ होकर पार्टी प्रत्याशी को मजबूत बनाएंगे। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत,राहत हुसैन, उमाचरण बड़थ्वाल, ब्लाक प्रमुख पौड़ी दीपक कुकशाल, कैलाश बिष्ट आदि भी मौजूद रहे।