Home उत्तराखंड बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी , कपकोट के गांव लकदक

बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी , कपकोट के गांव लकदक

27.01.2022

जिले में पिछले सात दिनों से बारिश और हिमपात का सिलसिला जारी है। कपकोट के उच्च हिमालय से सटे गांव बर्फबारी से लकदक हो गए हैं। हिमपात वाले गांवों का पारा माइनस शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भेड़, बकरियों चराने गए पशुपालक बुग्यालों की तरफ लौट आए हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जला रहे हैं। मंगलवार की सुबह से बारिश होने के कारण कस्बाइ इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिले में कहीं से भी आपदा की कोई सूचना अभी तक नहीं है। बागेश्वर ब्लॉक में पांच, गरुड़ तीन तथा कपकोट में 2.5 एमएम बारिश अभी तक रिकार्ड की गई है। अभी उच्च हिमालयी गांवों में लगातार हिमपात हो रही है।