18.01.2022
कालसी थाना पुलिस ने विधानसभा चुनावों के दौरान मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान स्मैक तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 5.85 ग्राम स्मैक बरामद की है। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कालसी पुलिस आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती बरत रही है। रविवार रात्रि को पुलिस की टीम ने कालसी बाजार में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान मनीष चौहान उर्फ गुड्डू पुत्र मोहन सिंह चौहान निवासी कालसी गेट थाना कालसी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कालसी अशोक राठौर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

















