Home उत्तराखंड सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया...

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

27.12.2021

नवोदय नगर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव महेश प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जांच व कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महेश प्रताप सिंह राणा ने कहा कि घटिया सामग्री का उपयोग कर किए गए सड़क निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। घटिया सामग्री से बनी सड़क हादसों को न्यौता दे रही है। महेश प्रताप राणा ने कहा कि विधायक ने पिछले 10 साल में कोई काम नहीं किया। अब चुनाव सामने देखकर विकास कार्यो के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। लेकिन जनता सब समझती है और किसी बहकावे में आने वाली नहीं है। सड़क निर्माण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वरना कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।  उन्होंनें कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। जनता को राहत देने के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। विकास के नाम पर कोरी घोषणाएं की जा रही हैं। जागरूक हो चुकी जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। सरकार बनने पर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराने के साथ जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मनीराम बागड़ी, कमलजीत रोहिला ,सतेन्द्र वर्मा, कुंवर सिंह बिष्ट, जय किशन न्यूली, अभिषेक शर्मा, अतुल गोसाईं, राजबीर, कैलाश प्रधान, राज आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।