Home उत्तराखंड आरक्षण में सुधार की मांग को मोर्चा ने किया तहसील का घेराव

आरक्षण में सुधार की मांग को मोर्चा ने किया तहसील का घेराव

विकासनगर। आरक्षित वर्गों में क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था लागू कराने की मांग को लेकर जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी प्रेषित किया गया।
मंगलवार सुबह मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरक्षण वर्ग में जरूरतमंद और निर्धन वर्ग को आरक्षण का लाभ न मिलने पर नाराजगी जताई और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी कहा कि एससी एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण की व्यवस्था है। लेकिन आरक्षित वर्ग के अत्यन्त गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसमें सबसे बड़ी समस्या न्यूनतम आय का निर्धारण न होना है। जिससे भूमिहीन, आवासविहीन, निराश्रित और दो वक्त की रोटी को मोहताज लोग इस आरक्षण का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जबकि इसी वर्ग के साधन सम्पन्न लोग साठगांठ कर आरक्षण का लाभ उठाकर हर क्षेत्र में उन्नति कर रहे हैं। व्यवस्था में सुधार न होने से जिनको इसका हक मिलना चाहिए था, वो वास्तविक हकदार इससे वंचित हैं। उन्होंने सरकार से आरक्षण की व्यवस्था में सुधार करते हुए वास्तविक अत्यन्त गरीब की श्रेणी वर्ग को इसका लाभ सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि यदि जल्द सरकार ने मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो मोर्चा कार्यकर्ता आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेंगे। घेराव करने वालों में महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, ओपी राणा, अमित जैन, मो. इसरार, मो. नसीम, मो. इस्लाम, जयदेव नेगी, फतेह आलिम, जयकृत नेगी, मालती देवी, कुंवर सिंह नेगी, फकीर चंद पाठक, गयूर, इदरीश, अशोक डंडरियाल, नवीन शर्मा, रविंद्र व्यास, गोविंद नेगी, कल्पना बिष्ट, पुष्पा, मंजू, बालेश्वरी, लता रावत, नीरू त्यागी, मीना श्रीवास्तव, सुशील भारद्वाज, अंकुर चौरसिया, प्रदीप कुमार, दीपांशु अग्रवाल, राजू गोयल, मो. आसिफ, टीकाराम उनियाल, परितोष, फरहाद आलम, समीर अंसारी, सुरजीत भंडारी, राम बहादुर थापा, रामबहादुर शर्मा, राम बहादुर मल्ल, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंघल, भागवत बिष्ट, विनोद जैन, संदीप ध्यानी, बीएम डबराल, अशोक गर्ग, सचिन शर्मा, नरेंद्र तोमर, प्रवेश तोमर, जयपाल सिंह, चौ. मामराज, मदन सिंह, भीम सिंह बिष्ट, संध्या गुलेरिया, सुषमा देवी, राजेश्वरी क्लार्क, रमेश मल्होत्रा, सतीश सेमवाल, खुर्शीद, जगदीश रावत, सुमेर चंद, सुनील कुमार, जाबिर आदि शामिल रहे।

Exit mobile version