Home उत्तराखंड चार धाम यात्रा की पाबंदियां व्यापारियो एवं श्रद्धालुओ के साथ धोखा: ...

चार धाम यात्रा की पाबंदियां व्यापारियो एवं श्रद्धालुओ के साथ धोखा: सुनील सेठी

हरिद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में पर्यटन से जुड़े व्यापारियो ने चार धाम यात्रा में आ रही परेशानियों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ रोष जताया। सेठी ने कहा कि यात्री यात्रा पर जाकर जितने परेशान हो रहे है। उसकी कल्पना भी सरकार नही कर सकती। पहले से सलॉट बुक बताया जा रहा है। नए यात्रियों का पंजीकरण नही हो रहा। यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है । वहां से यात्रियों को वापिस लौटना पड़ रहा है। चार धाम यात्रा पर इतनी पाबंदियां क्यो लगाई जा रही है ये समझ से परे है। व्यापारियो ने यात्रा खुलने पर तैयारी कर गाड़ियों में ओर इन्वेस्टमेंट कर दी, फिटनेस टैक्स जमा कर अपनी जमा पूंजी लगा दी। कुछ व्यापारियों ने उधार लेकर अपनी गाड़ियों के टैक्स जमा करवाये। अब यात्रा पर इतनी पाबंदियों से वो परेशान हैं। जिसकी जिम्मेदार सरकार है। मैदान से लेकर पहाड़ तक व्यापार प्रभ्ाावित करने वाली यात्रा पर असुविधा सरकार को 2022 में भारी पड़ेगी। महानगर अध्यक्ष जितेंद्र चौरसिया एवं मह्यमन्त्री नाथीराम सैनी ने कहा कि जब कोरोना दोनों डोज होने पर कोविड नेगेटिव रिपोर्ट की बाध्यता नही होनी चाहिए। जिसे दोनों डोज लग चुकी हो उसे यात्रा में परेशानी नही होनी चाहिए। यात्रा में इतनी ज्यादा परेशानी होने व नियम होने से व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहा है। बड़ी मुश्किल से अंतिम पड़ाव पर यात्रा खुली ओर अब इतनी पाबंदियां लगाकर सरकार क्या दर्शाना चाहती है। सरकार ने आधी अधूरी तैयारियों के साथ व्यापारी एवं श्रद्धालु दोनों को धोखा दिया है। जिसका जवाब व्यापारी जरूर देगा। रोष जताने वालों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, धर्मपाल सिंह, दलजीत सिंह, नीरव साहू, राजेश भटिया, उमेश चौधरी,, धर्मेंद्र कौशिक, आशु चौधरी, गौरव गौतम, सन्नी दामिर, हर्ष गम्भीर, श्यामलाल, रवि जोशी, अंकित कुमार उपस्थित रहे।