Home उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति शहीदों की कुर्बानी और आंदोलनकारियों के संघर्ष की...

उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति शहीदों की कुर्बानी और आंदोलनकारियों के संघर्ष की देन : गणेश जोशी

06.12.2021

उत्तराखंड को सवारने का काम कर रही है प्रदेश की भाजपा सरकार
विकासनगर। सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति शहीदों की कुर्बानी और आंदोलनकारियों के संघर्ष की देन है। शहीदों के सपनों और आंदोलनकारियों के संघर्षों को देख पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया। आज उसी राज्य को संवारने का काम प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। गढ़वाल सभा की ओर से राज्य स्थापना दिवस के उलपक्ष्य पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम रमझोल में बतौर मुख्य अतिथि बोलते पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि गढ़वाल सभा से वे काफी पहले से जुड़े हैं। कहा कि गढ़वाल सभा अच्छे और रचनात्मक कार्यों के लिए जानी जाती है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार पहाड़ के पानी को और पहाड़ की जवानी को रोकने का काम कर रही है। मातृशक्ति यदि कोई उद्योग लगाती है तो फीसद की छूट दी जायेगी। उत्तराखंड का कोई बच्चा एनडीए आईउएस आदि के लिए कोचिंग करता है तो पचास हजार की आर्थिक मदद राज्य सरकार करेगी। कहा कि शहीद सैनिक 1734 परिवारों के घर-घर जाकर उनकी मिट्टी लाकर देहरादून में सैनिक धाम बनाने का काम पुष्कर धामी की सरकार कर रही है। कहा कि पुलवामा कारगिल श्रीनगर पुंछ कहीं भी जंग होती है तो उसमें उत्तराखंड का सैनिक शहीद होता है। सरकार ने फैसला लिया है कि वह शहीद के परिवार के एक सदस्य को योग्यता के आधार पर नौकरी दिलाने का काम करेगी। गढ़वाल महासभा सेलाकुई ने सेलाकुई में 50 बेड का हॉस्पिटल एवं आर्मी कैंटीन की मांग उठाई। जिस पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि इस पर जल्द ही कार्य किया जाएगा। गढ़वाल सभा ने कैबिनेट मंत्री जोशी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, ओमप्रकाश बैंजवाल ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सैनिक कल्याण मंत्री जोशी व विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस मौके पर उत्तराखंड आंदोलन शहीद और शहीद सैनिकों के नौ परिजनों कुंवारी देई, आशा बिष्ट, सुषमा ध्यानी, माला देवी सावंत, महेश्वरी देवी चौहान, मीरा देवी, पुषा देवी, मीना बिष्ट, अनीता खड़का को शॉल भेंटकर सम्मानित किया।