Home उत्तराखंड धूमधाम से मनाया संविधान दिवस, डा.भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया याद

धूमधाम से मनाया संविधान दिवस, डा.भीमराव आंबेडकर के योगदान को किया याद

ऋषिकेश में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों के सदस्यों व राजनौतिक पार्टियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को यादकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। शुक्रवार को बैराज कैंप कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के संग अन्य भाजपाइयों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। मौके पर उषा जोशी, राहुल दिवाकर, कुलदीप मचल, राजेश मचल, रविंद्र बिल्ला, राधे जाटव, राजू नरसिम्हा, पूर्णिमा तायल, नितिन सक्सेना, शुभम शर्मा, दुर्गेश कुमार, सेवाराम बिल्ला, अंशुल भारती आदि मौजूद रहे। उधर, संविधान दिवस पर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि संविधान ही है समाधान है, राष्ट्र है तो हम है।