Home उत्तराखंड अंतिम मतदाता सूची पर नहीं आई एक भी आपत्ति

अंतिम मतदाता सूची पर नहीं आई एक भी आपत्ति

लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को एसोसिएशन के 202 सदस्यों की अंतिम सूची जारी कर उन पर आपत्तियां मांगी गई। परंतु निर्धारित समय तक एक भी आपत्ति नहीं आई। अब बुधवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। लक्सर एडवोकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का कार्यकाल काफी पहले समाप्त हो गया था, पर कोरोनाकाल के कारण नए चुनाव नहीं कराए गए थे। अब मंगलवार से नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त संजय वर्मा ने बताया कि एसोसिएशन में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, पुस्तकालयायक्ष व ऑडिटर पद के अलावा पांच कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने हैं। मंगलवार को पहले दिन एसोसिएशन के 2020 सदस्यों की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है। दोपहर दो बजे तक सूची पर आपत्ति प्रस्तुत करने का समय था, पर निर्धारित समय तक एक भी नाम पर कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है। सहायक चुनाव आयुक्त मदनपाल सिंह व शेर सिंह ने बताया कि बुधवार 24 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 को नामांकन पत्रों की बिक्री व 26 में उन्हें जमा कराया जाएगा। 27 नवंबर को नामांकन पर आपत्ति लेने के बाद 29 में इनकी सुनवाई की जाएगी। 30 मे इच्छुक प्रत्याशी नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। 1 दिसंबर में प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद जिन पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होंगे, उन पर 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन 6 बजे तक मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।