Home उत्तराखंड भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की रविवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ प्रत्येक बूथ से पांच स्मार्ट फोन धारक, पांच बाइक धारक और पन्ना प्रमुख एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की नियुक्ति की गई। मंडल अध्यक्ष अनुज गुलेरिया ने कहा कि विधान सभा चुनाव में इस बार साठ पार का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। कार्यकर्ताओं को सिर्फ अपने प्रत्याशियों के जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए मेहनत करनी है। कहा कि विकासनगर विधान सभा में इस बार जीत के अंतर का लक्ष्य बीस हजार मतों का रखा गया है। अब तक के कार्यकाल में भाजपा विधायक मुन्ना चौहान ने विधान सभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। राज्य गठन के पहले से ही जो योजनाएं लंबित थी उन सभी का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। जल्द ही विधायक हरबर्टपुर में आईएसबीटी निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान प्रदेश मंत्री छेदी राम भारती, मोहित शर्मा, आशा चौहान, कामिल हुसैन, खजान नेगी, विनायक नौटियाल, अनिल कुमार, आकाश गुलेरिया, सुजीत डोगरा, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।