Home उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए मांगे 40 फीसदी टिकट

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने महिलाओं के लिए मांगे 40 फीसदी टिकट

– कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर हाईकमान के आगे रखी महिलाओं की मांग
– महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से आत्मनिर्भर होगी महिलाएं
देहरादून। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने कांग्रेस हाईकमान से आगामी चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ने से वह आत्मनिर्भर होगी।
कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने यूपी में होने वाले चुनाव में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करनें के लिए महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यह फैसला महिलाओं को सशक्तिकरण करने का काम करेगा। कहा कि आगामी चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को मिलें, ताकी महिलाएं भी विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर सकें। कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील रही है। अंत में उन्होंने महिलाओं और युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया देने की मांग की है। इस मौके पर महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सरोजिनी कैंतूरा, नजमा खान, बाला शर्मा, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, आशा टम्टा, चंद्रकला नेगी, मंजू त्रिपाठी, शांति रावत, प्रणिता बडोनी, चंद्रप्रभा बबीता उपरेती, प्रियंका भंडारी आदि मौजूद रहे।