Home उत्तराखंड प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल-ज्योति खण्डेलवाल

प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल-ज्योति खण्डेलवाल

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की हरिद्वार नगर और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की आब्जर्वर ज्योति खण्डेलवाल ने ज्वालापुर स्थित बेंकट हॉल में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुट है। पूरे प्रदेश में जनता के बीच कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आसमान छू रही महंगाई व बेरोजगारी से लोग बेहद परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य सभी जरूरी चीजों के दाम गरीब व मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। बेहद कठिनाई में जीवन यापन कर रहे लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस की और उम्मीद से देख रहे हैं। सरकार पूरी विफल साबित हुई है। प्रदेश में घोटालों का बोलबाला है। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर सीट जीतने के लिए पार्टी दृढ़संकल्पित है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश महसचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश का युवा पलायन कर रहा है। डबल इंजन सरकार महंगाई पर भी नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। मेयर अनिता शर्मा व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। प्रदेश में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीें कर रही हैं। महंगाई से सर्वाधिक प्रभावित महिलाएं विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रभावित समाज का प्रत्येक वर्ग अब कांग्रेस से आए लगाए बैठा है। जनता से मिल रहे समर्थन से विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान व श्रमिक वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हरिद्वार नगर और रानीपुर दोनों विधानसभा सीटों सहित जनपद की सभी सीटों पर कांग्रेस विजय हासिल करेगी। प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा एवं जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि हाईकमान के निर्णय के अनुसार ही पार्टी के कार्यकर्ता रात दिन पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिसे भी हाईकमान मौका देगी। उसे एकजुटता से जिताने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामयश सिंह, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद राजीव भार्गव, अमन गर्ग, वरूण बालियान, हिमांशु बहुगुणा, नावेज अंसारी, पुरूषोत्तम शर्मा, किरणपाल बाल्मिीकि, नीलम शर्मा, शुभम अग्रवाल, शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरैशी, अनिल भास्कर, अशोक उपाध्याय, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, पराग चाकलान, संजय शर्मा, नमन अग्रवाल, रविश भटीजा, यशवंत सैनी, कैलाश प्रधान, विशाल राठौर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।