Home उत्तराखंड 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित होकर काम...

60 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित होकर काम करें : नड्डा

भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुमाऊं की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा से 2022 के चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सोमवार को हुई कुमाऊं के तीन जिलों की कोर कमेटी की बैठक में इस बार के चुनाव में 60 पार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पित होकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी और बूथ स्तर पर तय 24 कार्यक्रमों को पूरा करने पर विशेष बल दिया।
नड्डा ने कहा कि भाजपा का संगठन काफी मजबूत है। इसके माध्यम से सरकार और जनता के बीच समन्वय बनाना होगा। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनहित में कई उल्लेखनीय कदम उठाए हैं। उन्हें जनता तक पहुंचाना होगा। इसमें कोर कमेटी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के दुष्प्रचार को भी स्थानीय माध्यम से दूर किया जा सकता है।
केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ कमेटी की चुनाव में अहम जिम्मेदारी है। पार्टी ने बूथ को सक्रिय बनाए रखने के लिए पन्ना प्रमुख से लेकर अन्य कार्यक्रम तय किए हैं। प्रत्येक बूथ पर इसका क्रियान्वन हो कोर कमेटी को इस पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन में प्रदेश लगातार विकास के पथ पर बढ़ रहा है।

Exit mobile version