Home उत्तराखंड घटने लगे डेंगू के मरीज

घटने लगे डेंगू के मरीज

डेंगू मरीजों का आंकड़ा 500 के पार जाने के बाद अब मामले कम होने शुरू हो गए हैं। सोमवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। सिविल अस्पताल का डेंगू वार्ड भी खाली हो गया है।
अक्तूबर मध्य से डेंगू के मरीज बढ़ने शुरू हो गए थे। लंढौरा क्षेत्र के बाद भगवानपुर के गांवों में बुखार फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों के ब्लड सैंपल लेने शुरू किए थे। गाधारोणा गांव में ही 170 से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि एलाइजा जांच में हुई थी। भगवानपुर क्षेत्र के कई गांव भी डेंगू की चपेट में आ गए थे। लगातार बढ़ते डेंगू मरीजों की संख्या को देखते हुए सिविल अस्पताल में तीस बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया था। अब मौसम में बदलाव के साथ डेंगू का प्रकोप भी कम होना शुरू हो गया है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. गुरुनाम सिंह ने बताया कि अकबरपुर कालसो में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही डेंगू का प्रकोप खत्म हो जाएगा। सिविल अस्पताल का डेंगू वार्ड भी मरीजों से खाली हो गया ह आदि मौजूद रहे।