Home अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों की मदद के लिए तत्काल राहत पैकेज जारी करे सरकार-संजीव चौधरी

व्यापारियों की मदद के लिए तत्काल राहत पैकेज जारी करे सरकार-संजीव चौधरी

हरिद्वार । प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने सरकार से व्यापारियों के लिए राहत पैकेज जारी करने की मांग की है। सुभाष घाट पर आयोजित बैठक में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजीव चौधरी ने कहा कि चार धाम यात्रा खोलने के बावजूद कोई अच्छी व्यवस्था नही की गयी है। सरकार ने कोरोंना काल में मंदी झेल रहे व्यापारियों की कोई सहायता। व्यापारियों की मदद के लिए सरकार को तत्काल राहत पैकेज जारी करना चाहिए। संजीव चौधरी ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में महानगर अध्यक्ष सर्वेश्वरमूर्ति भट्ट, महामंत्री दीपक गोनियाल व हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष दीप चंद, उपाध्यक्ष मनोज सिरोही, सचिन कोशिक, मीडिया प्रभारी रिकी अरोरा, संगठन मंत्री जय सिंह पवाँर, प्रवक्ता अनुज गुप्ता व सचिव विमल सक्सेना को बनाया गया है। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सरकार ने चारधाम यात्रा का संचालन शुरू कर दिया है। लेकिन अभी तक सरकार ने यात्रा के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। व्यापारियों को उसके हाल पर छोड़ दिया है। प्रदेश महामंत्री सुमित अरोरा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र चोटाला ने कहा कि व्यापारियों की आवाज उठाने वाले प्रदेश व्यापार मण्डल से पूरे प्रदेश के व्यापारी जुड़ रहे हैं। बैठक में मुख्य रूप से अनुशासन समिति अध्यक्ष सुदीश सोतरिय, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंकमूर्ति भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, अशोक गिरि, युवा प्रदेश महामंत्री विशालमूर्ति भट्ट, पूर्ण पाण्डे, शहर अध्यक्ष सागर कुमार, मनीष जैन, मनोज वर्मा, मयंक गुप्ता, विशाल भट्ट, लखन शर्मा, चंद्रशेखर गोस्वामी, हरविंदर आदि उपस्थित रहे।