अल्मोड़ा। द्वाराहाट। नवरात्र के अवसर पर द्वाराहाट में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिलाध्यक्ष ममता भट्ट के नेतृत्व में डढ़ोली गांव में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देशन में पूरे प्रदेश के सभी मंडलों में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपा हर्बोला, रेखा मेहरा, रेनू बजेठा, बीना बजेठा, बसंती, ममता राणा, नीतू आदि मौजूद रहीं।

















