Home उत्तराखंड थाना परिसर में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

थाना परिसर में रोपे विभिन्न प्रजातियों के पौधे

ऋषिकेश। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्मणझूला थाना पुलिस ने परिसर में 21 प्रजातियों के पौधे लगाए। इस दौरान लोगों से पर्यावरण बचाने के लिए आगे आने की अपील भी की गई। बुधवार को लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक प्रमोद उनियाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। थाना निरीक्षक ने कहा कि वर्तमान समय में विकास के नाम पर पेड़ों का कटान हो रहा है। ऐसे में धरती ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से भी जूझ रही है। पेड़ हमें प्राण वायु प्रदान करते हैं। ऐसे में हम सबको एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण में मदद करने की अपील की। मौके पर उपनिरीक्षक लक्ष्मी सकलानी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।