Home उत्तराखंड अवैध शराब के साथ एक दबोचा

अवैध शराब के साथ एक दबोचा

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान बिलौनासेरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र गोपाल राम को 36 पव्वे देशी व 25 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ बिलौना बस अड्डे से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।