Home उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चौबट्टाखाल आगमन पर स्वागत रैली निकाली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चौबट्टाखाल आगमन पर स्वागत रैली निकाली

पौड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पहली बार विधानसभा चौबट्टाखाल आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सोमवार को जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में चौबट्टाखाल के विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अगुवाई में रैली निकाली। सोमवार को नगर पंचायत सतपुली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आगमन पर विधानसभा से कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। इसके बाद नगर में स्वागत रैली निकालकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में स्वागत सभा आयोजित की गई। रैली के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों, आतिशबाजी व फूल मालाओं से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी संगठन है। हर कार्यकर्ता समर्पित होकर कार्य करता है और हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सैनिक है। देश के विकास के लिये लंबे समय तक उनका प्रधानमंत्री रहना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि 2024 के लिए अभी से तैयारियों में जुटना होगा। इससे पहले चौबट्टाखाल विधायक व कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दूरगामी दृष्टि वाले व्यक्ति है। उनके नेतृत्व में 2024 में उत्तराखंड की पांचों पर सीटों पर पार्टी परचम लहराएगी। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली, शैलेंद्र सिंह गढ़वाली, महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, जिलाध्यक्ष सम्पत सिंह रावत, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्षा अंजना वर्मा, ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी,पुष्कर जोशी, वेद प्रकाश वर्मा, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, प्रशांत पांथरी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।