Home उत्तराखंड नरेन्द्रनगर पुलिस महाविद्यालय से 256 मुख्य आरक्षी हुए पास आउट

नरेन्द्रनगर पुलिस महाविद्यालय से 256 मुख्य आरक्षी हुए पास आउट

नई टिहरी। नरेंद्रनगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 256 मुख्य आरक्षी पास आउट हुये। प्रदेश के राज्यपाल सेवि. ले.जनरल गुरमीत सिंह ने आरक्षियों को प्रमाण और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को समाज में बेहतर तालमेल के साथ काम करना चाहिए। ताकि लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रहे। सोमवार को नरेन्द्रनगर पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (पीटीसी) से 256 मुख्य आरक्षी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर पास आउट हुए। जिसमें से 26 महिला आरक्षी भी शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल ने प्रशिक्षण प्राप्त आरक्षियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किये। राज्यपाल ने कहा कि पुलिस को आम लोगों के साथ व्यवहारिक तालमेल बैठा कर काम करना चाहिए। कहा समाज में पुलिस को बड़ी जिम्मेदारी से काम करना पड़ा है, एक ओर अपराध को रोकने वहीं आम लोगों के बीच विश्वास भी बनाये रखना मुख्य है। उन्होंने महाविद्यालय से पास आउट हुये सभी मुख्य आरक्षियों को अपना कार्य ईमानदारी और तत्परता से करने को कहा। राज्यपाल ने पुलिस महाविद्यालय में और सुविधाऐं मुहैया करने के लिये पूर्ण सहयोग देने की बात कही। पुलिस महाविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 257 मुख्य आरक्षी पास आउट होने थे, लेकिन एक आरक्षी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से वह समारोह में उपस्थित नहीं हो पाया। जबकि दो आरक्षी को एलआईयू के लिये चयनित किया गया। मौके पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, एसएसपी नवनीत भुल्लर, पुलिस उप महानिरीक्षक राजीव स्वरुप, पुलिस उपाधीक्षक दिनेश चंद्र बडोला,सुनीता वर्मा, सुशील रावत, निर्मला राणा, युद्धवीर सिंह फस्र्वाण, संतोष कुमार, गोपाल सिंह चौहान आदि मौजूद थे।