Home उत्तराखंड मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

मोबाइल चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

ऋषिकेश। रात को मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का शटर तोड़कर 13 मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला निवासी प्रवेश सकलानी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने बताया कि 23 अगस्त की रात को चोरों ने अमित ग्राम स्थित उनकी मोबाइल गैलरी रिपेयरिंग की दुकान से 13 मोबाइल चुरा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों और मुखिर की सहायता से पुलिस ने बुधवार को जंगलात रोड गुमानीवाला से दो आरोपियों को पकड़ा। उनकी पहचान कार्तिक थापा पुत्र सुरेंद्र निवासी जंगलात रोड और प्रदीप मांझी पुत्र बिंदु मांझी निवासी गली नंबंर 2, गुज्जर बस्ती, गुमानीवाल के रूप में हुई है। उनके पास से चोरी किए मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।