Home उत्तराखंड महाराज की मेहनत रंग लाई: ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के...

महाराज की मेहनत रंग लाई: ब्लाक प्रमुखों के वाहनों में तेल के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 10000 रुपए, आदेश जारी

कुछ दिन पूर्व प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री आदरणीय श्री सतपाल महाराज जी से प्रमुख संगठन के द्वारा मुलाकात की गई थी. जिसमे कई मांग मंत्री जी के समक्ष रखी थी. जिसने कई बर्षों से एक मांग थी. प्रमुखों के वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल की व्यवस्था की जाए माननीय मंत्री जी के द्वारा शीघ्र ही सचिव पंचायतीराज व निदेशक पंचायतीराज को आदेशित किया गया.

शीघ्र उचित करवाई की जाए आज सभी प्रमुखगणो को बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी प्रमुखगणो के वाहन में तेल के लिए प्रतिमाह 10000 रुपये की व्यवस्था के आदेश जारी कर दिए गए है. इसके लिए प्रमुख संगठन की ओर से माननीय पंचायतीराज मंत्री आदरणीय श्री सतपाल महाराज की का विशेष आभार.