Home उत्तराखंड उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव निर्विरोध सर्वसम्मति से सम्पन्न

उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चुनाव निर्विरोध सर्वसम्मति से सम्पन्न

-डॉ अलकनंदा अशोक दोबारा अध्यक्ष, बीएस मनकोटी सचिव व रामअवतार बनें कोषाध्यक्ष
हल्द्वानी। हल्द्वानी में उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एजेंडा के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। कोविड 19 की वजह से लम्बे समय से रुकी राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिताओं को शुरू करने की चर्चा हुई। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं हेतु विभिन्न स्थानों का चयन किया गया। हल्द्वानी में सीनियर, उधमसिंह नगर में जूनियर व हरिद्वार में सब जूनियर प्रतियोगिताए प्रस्तावित की गई। खिलाड़ियों हेतु ट्रेनिग कैम्पों का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
उतरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के चार वर्षीय चुनाव निर्विरोध सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। डॉ अलकनंदा अशोक पुनः निर्विरोध अध्यक्ष,बी एस मनकोटी पुनः सचिव व राम अवतार कोषाध्यक्ष बने । बाकी पदों हेतु निर्वाचित अध्यक्ष अलकनंदा अशोक व सचिव बी एस मनकोटी को अधिकृत किया कि एक हफ्ते के अन्दर नाम घोषित करें। उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ द्वारा पैरा ओलिंपिक पदक विजेता अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार जिन्होंने हाल ही में टोक्यो पैरा ओलिंपिक में कांस्प पदक जीतकर उत्तराखंड व देश का नाम रोशन किया को सम्मान स्वरुप चांदी का रैकेट भेंट किया गया। लक्ष्य सेन, आदिती भट्ट, मनसा रावत, अंश नेगी तथा वेटरंस खिलाडियो के हाल की उपलब्धि पर संघ द्वारा बधाई दीं।