Home उत्तराखंड नैनीताल-भवाली रोड पर हुआ भूस्खलन

नैनीताल-भवाली रोड पर हुआ भूस्खलन

नैनीताल। भूस्खलन के कारण नैनीताल-भवाली मार्ग के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह भवाली रोड पर पहाड़ क्षेत्र के ठीक आगे सड़क से नीचे की ओर भूस्खलन हो गया। इससे सड़क के लिए खतरा बढ़ गया है। इस स्थान पर पहले ही सड़क काफी संकरी है। यदि दोबारा भूस्खलन ज्यादा हुआ तो इससे नैनीताल-भवाली का संपर्क लंबे समय तक कट सकता है। पहले ही पाइंस के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण रास्ता बंद है। वहीं नैनीताल से ज्योलीकोट के बीच भी कई स्थानों पर बारिश के कारण पहाड़ी से मलबा गिर रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता ने बताया कि फिलहाल पाइंस के समीप सड़क बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बाकी इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है।