अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक लीग संगठन बिंता, गगास, कुवांली, बग्वालीपोखर की बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को इंटर कॉलेज बग्वालीपोखर का नाम शहीद कुंदन सिंह भंडारी के नाम से होने पर विधिवत शुभारंभ होना है। इसमें क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं भागीदारी करेंगी। संगठन के अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईसीएचएस कार्डधारकों को सूचना दी गयी कि अपने आश्रितों का 31 अगस्त तक पोर्टल में लाइफ व इनकम प्रमाण पत्र संलग्न कर दें। बताया कि आजादी के अमृत महोत्वस के तहत् आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया जायेगा। बैठक में ब्लॉक प्रतनिधि देवेन्द्र सिंह बिष्ट ने ईसीएचएस के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कै. बहादुर सिंह भंडारी, कै. मोहन सिंह, जीवन सिंह परिहार, कमला देवी, पार्वती देवी, ललित मोहन सिंह, हरि सिंह भंडारी, देवेन्द्र सिंह, आनंद सिंह भरड़ा, भूपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि पूर्व सैनिक व वीरांगनाएं मौजूद रहीं।

















