Home उत्तराखंड चोरी का आरोपी गिरफ्तार

चोरी का आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। स्कूटी और सिटी बस से सामान चोरी करने के आरोपी को करनपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौकी इंचार्ज दीपक धारीवाल ने बताया कि बबलू कुमार निवासी चूना भट्टा रायपुर ने तहरीर दी। कहा कि उसके किराये कमरे के बाहर से उसकी स्कूटी चोरी हो गई। उसमें गैस सिलेंडर, गुटखा आदि सामान रखा हुआ था। वहीं अंकित उपाध्याय निवासी डीएवी कालेज रोड ने तहरीर दी कि कबाड़ी बाजार के पास से उनकी सिटी बस से एलईडी कैमरे और कुछ अन्य सामान चोरी हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने चोरी के आरोपी अनुभव सैनी (21) निवासी राजेश रावत कालोनी, रायपुर रोड को गिरफ्तार कर उससे चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।