Home उत्तराखंड महिला के खाते से 14 हजार उड़ाए

महिला के खाते से 14 हजार उड़ाए

काशीपुर। साइबर ठगों ने एक महिला से एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 14 हजार रुपये उड़ा लिए। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। ग्राम पूरनपुर निवासी राजपाल सिंह की पत्नी नेहा के मोबाइल में मैसेज आया तथा एटीएम कार्ड की जांच के लिए महिला से ओटीपी नंबर मांगा। महिला ने अपना ओटीपी नंबर भेज दिया। कुछ देर बाद ही महिला के खाते से 14 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।