रुड़की। भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यसमिति की बैठक में सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने की बात कही गई। संगठन को मजबूत करने के लिए हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने को कहा गया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रानीपुर विधानसभा के संयोजक रहे आशुतोष शर्मा, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष योगेंद्र पुंडीर मौजूद रहे। संचालन महामंत्री संजय त्यागी ने किया। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जिसमें उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य वक्ता ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। हर बूथ पर कार्यकर्ताओं को घर घर जाने को कहा गया। सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें बहुत मान सम्मान मिला है। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, सुशील त्यागी, जेपी शर्मा, शोभित गौतम, मंडल उपाध्यक्ष राजन गोयल श्याम भारद्वाज सचिन कश्यप, मंडल महामंत्री आदर्श गुप्ता, पूर्व महिला आयोग सदस्य रखी चंद्रा, पार्षद विवेक चौधरी, राजेश्वरी देवी, दया शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सीमा गोयल, मुकेश पाल, समीर, यूसुफ, राजपाल, सावित्री मंगला, धीर सिंह, विनीत कुमार, योगेश त्यागी, रतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

















