Home उत्तराखंड मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारपीट मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रुड़की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट और जाने से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इमलीखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव हबबीपुर निवादा निवासी उषा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने पति के साथ खेत मे पानी दे रहे थी। इसी दौरान गांव के चार युवक कालूराम, मांगेराम, टिंकू और शेखर उनके खेत पर आए और उन्होंने नशे में उनके साथ गाली गलौच और मारपीट दी। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।