Home उत्तराखंड एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

एक किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। एक किलो 180 ग्राम गांजा के साथ राजपुर थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि सीएसआई तिराहा, ओल्ड मसूरी रोड पर चेकिंग करते हुए एक संदिग्ध की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी से गांजा मिला। आरोपी की पहचान राहुल सिंह (26) पुत्र फूल सिंह निवासी थानी गांव सपेरा बस्ती थाना राजपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Exit mobile version