पिथौरागढ़। झूलाघाट में पुलिस ने होटल व्यापारी को शराब के साथ पकड़ा है। रविवार को थानाध्यक्ष हेम पंत के नेतृत्व में क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दोली गांव निवासी जितेंद्र कुमार को शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।

















