Home उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक ने अनुज का किया स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक ने अनुज का किया स्वागत

रुड़की। भारत सरकार के दूरसंचार समिति का सलाहकार सदस्य नियुक्त होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विधायक ने अनुज सैनी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि अनुज सैनी पार्टी के निष्ठावान सिपाही हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है विश्वास है कि बाखूबी उसे निभाएंगे। रुड़की में हरिद्वार रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अनुज सैनी संगठन में विभिन्न पदों पर रहे हैं। उन्होंने सदैव पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी पार्टी के एक सच्चे सिपाही को सौंपी है विश्वास है कि वह उसे ईमानदारी के साथ पूरा करेंगे। मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा ने भाजपा कि केंद्र सरकार का आभार जताया और मिठाई खिलाकर अनुज सैनी को बधाई दी। दूरसंचार समिति के नवनियुक्त सलाहकार सदस्य अनुज सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह उसके लिए राज्य, केंद्र सरकार एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का आभार जताते हैं। उन्होंने कहा कि वह दूरसंचार विभाग से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए कार्य करेंगे। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर अनुज सैनी का सम्मान किया। कार्यक्रम में निर्देश सैनी, अशोक सैनी, संजय सैनी, राजेश, राजेंद्र, आशु, उत्तम सिंह, अनुज, विशाल, सुरेश कुमार और विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।