Home उत्तराखंड तांत्रिक विद्या के नाम पर जेवर और नकदी ठगी

तांत्रिक विद्या के नाम पर जेवर और नकदी ठगी

रुड़की।  एक महिला ने एक व्यक्ति पर तांत्रिक विद्या के नाम पर नगदी, जेवर हड़पने, चार माह तक घर में बंद रखकर यौन शोषण का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनकी जान पहचान थाना झबरेड़ा के गांव फकरेडी निवासी एक व्यक्ति से हुई। उसने उसे तांत्रिक विद्या के जरिए घर की समस्याओं का समाधान करने के लिए बात कही। इस पर महिला ने पूजा पाठ भी किए। कुछ दिन तक लगातार पूजा-पाठ चलता रहा। पूजा पाठ के नाम पर आरोपी ने महिला से पांच लाख रुपये और जेवरात भी हड़प लिए। महिला का आरोप है कि चार माह तक घर में बंद रखकर उसका यौन शोषण भी किया गया। 26 मई को किसी तरह वह उसके चंगुल से निकलकर घर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मांगेराम निवासी फकरेडी थाना झबरेड़ा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।