रुद्रपुर। झनकइया थाना क्षेत्र में पत्नी की मौत के बाद अपनी ही नाबालिग बेटी से जबरन दुष्कर्म करने का आरोपी पिता को पुलिस ने नाबालिग की दादी की तहरीर पर गिरफ्तार कर लिया है। सीओ ने बताया आरोपी के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। नाबालिग की दादी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पोती ने बताया जब वह 13 साल की थी, तभी से उसके पिता उसके साथ अश्लील हरकतें करते थे। इसकी जानकारी पर मां ने विरोध किया। जिसके चलते मां और पिता के बीच विवाद हो गया इस बीच मां ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मां की मौत के चार वर्ष बाद पिता दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस दौरान वह शोर मचाकर किसी तरह बचती रही। छह माह पहले पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी। पिता ने 30 अप्रैल को शराब के नशे में फिर जबरदस्ती की कोशिश की तो सोमवार को पोती ने उसे व अपने ताऊ-ताई को रोते हुए आपबीती बताई। दादी की तहरीर पर पुलिस ने डिगंबर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म किया, आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand news, uttarakhand news in hindi, daily uttarakhand news hindi, uttarakhand news hindi, uttarakhand hindi news, latest uttarakhand news, today uttarakhand news, toda’s uttarakhand news, dehradun news in hindi, dehradun news, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड न्यूज़, उत्तराखंड की लेटेस्ट न्यूज, उत्तराखंड खबर, देहरादून न्यूज, देहरादून समाचार, आज के देहरादून समाचार, आज की देहरादून न्यूज, देहरादून लेटेस्ट न्यूज

















