हल्द्वानी। इंटरनेशनल पायनियर्स क्लब, रामनगर द्वारा रविवार को भूमिया मंदिर स्थित सामुदायिक भवन, पम्पापुरी में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। सभासद भुवन डंगवाल के सहयोग से आयोजित शिविर में स्वामी परमानंद पायनियर्स धर्मार्थ होम्योपैथिक औषधालय की डॉ. सपना रावत ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर का 167 लोगों ने लाभ उठाया। पायनियर अध्यक्ष कमलेश्वर जोशी, महिला अध्यक्ष पुष्पा डंगवाल, महासचिव नवीन तिवारी, बीएस डंगवाल, प्रकाश डंगवाल, दीवान सिंह नयाल, आशीष शर्मा, वीरेन्द्र सिंह रावत, राधा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

















