-हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
ऋषिकेश। अस्मित क्रिकेट एकेडमी दुधली में स्व. सरदार शंकर सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने अस्मित क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। उद्घाटन मुकाबला अस्मित क्रिकेट एकेडमी और हिमालयन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। अस्मित क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन बनाए। इसके बाद हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीता। इसमें 41 रनों का योगदान देने वाले रंजीत बाबा को मैन ऑफ मैच चुना गया। मौके पर बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष महीम वर्मा, प्रतियोगिता संयोजक आशा सिंह, विजय प्रातप मल्ल, करन बोहरा, प्रमोद बोहरा, राष्ट्रीय कॉमेंटेटर अलंकार गौतम आदि उपस्थित रहे।

















