Home उत्तराखंड 650 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

650 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

मुनिकीरेती पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में मादक पदार्थों की तस्करी में एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसके पास से 650 ग्राम चरस मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज किया है। मुनिकीरेती थाना पुलिस के मुताबिक तीर्थनगरी क्षेत्र को मादक पदार्थ और शराब की तस्करी से मुक्त बनाने के लिए तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है। शनिवार रात मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना के आधार पर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खारास्रोत पुलिया के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को पकड़ा। तलाशी लने पर उसके पास से चरस बरामद की गई। इसे वह तस्करी कर मुनिकीरेती क्षेत्र में लाया था और उसे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। थाना निरीक्षक रितेश साह ने हत्थे चढ़े नशे के सौदागर की पहचान मुन्ना मिश्रा पुत्र उदयभान निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप कराई है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।