Home उत्तराखंड सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी पर मुकदमा

सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट करने के आरोपी पर मुकदमा

19.02.2022

महिला की सोशल मीडिया पोस्ट पर अश्लील कमेंट करने और मोबाइल पर गंदा वीडियो भेजने के आरोपी के खिलाफ प्रेमनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी ने बीते 24 नवंबर 2020 को उनकी पोस्ट पर अश्लील कमेंट किया और कुछ दिन पहले अश्लील मैसेज भेजा। एनजीओ संचालक महिला ने घटना को लेकर प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि उन्होंने अपने फेसबुक पर 24 नवंबर 2020 को एक पोस्ट डाली थी। इस पर हिमांशु पुंडीर नाम के व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी करते हुए उनके चरित्र पर सवाल उठाए। आरोप है कि इसके बाद उसने पीड़िता के मोबाइल पर अश्लील वीडियो मैसेज भेजा। इसे लेकर उन्होंने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पीड़िता के एक घोटाले में शामिल होने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी हिमांशु पुंडीर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।