08.02.2022
सीओ विकासनगर वीडी उनियाल और थानाध्यक्ष सहसपुर विनोद सिंह राणा ने क्षेत्र के संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी जुटाई गई। मतदान केंद्रों में टॉयलेट, पेयजल, बिजली, आवागमन के रास्तों आदि की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। सीओ ने निर्वाचन संबंधी समस्त सुरक्षा व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण की जांच की। संवेदनशील मतदान केंद्रों के आसपास स्थित गांव के संभ्रांत व्यक्तियों एवं पार्टियों के पदाधिकारियों से वार्ता कर आदर्श आचार संहिता का पूर्ण पालन करने एवं कराने के संबंध में अवगत कराया गया।
थाना सहसपुर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़खानी के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। विधानसभा चुनावों में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की धरपकड़ के चलते व शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने पिछले कई माह से वांछित चल रहे आरोपी पूरण चंद पुत्र सुरेंद्र दत्त निवासी चांदपुर होरावाला थाना सहसपुर को गिरफ्तार किया है। एसओ विनोद सिंह राणा ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

















