Home उत्तराखंड दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

08.02.2022

विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने गढ़ी मयचक में करीब दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने परिवार से बाहर नहीं निकल पायी। ऐसे में कांग्रेस जनता की सेवा कैसे कर सकती है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा में कार्यकर्ता का सम्मान होता है, एक साधारण कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। भाजपा में शामिल होने वालों में हुकम सिंह पवार, महादेव बिष्ट, उमेद सिंह, जयेंद्र कंडियाल, विनोद राजभर, मंगल चौहान, नरेंद्र सिंह, चंदन सिंह, अशोक कुमार, केसर सिंह गुसाईं, विनोद राम, चुन्नीलाल, सोनू पाल, गुलाब सिंह, रुचि, कमलेश देवी आदि शामिल रहे। मौके पर प्रधान चमन पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।