08.02.2022
शांति व्यवस्था में खलल डालने पर रायवाला पुलिस ने छह लोगों को गिफ्तार किया है। इन्हें सोमवार को पुलिस ने ऋषिकेश एसडीएम कोर्ट में पेश किया। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस टीम नियमित रूप से गश्त पर थी। इसी बीच नारंग रेस्टोरेंट के पास सड़क पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। ये लोग गाली गलौज और मारपीट कर रहे थे। इसमें कुछ लोगों को चोट भी आई। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन तब भी वे नहीं माने। इस पर पुलिस ने छह लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र राजेश, सौरभ पंचाल पुत्र स्व. प्रेम कुमार दोनों निवासी रेलवे स्टेशन के सामने नई बस्ती, रायवाला, विजय सिंह पुत्र बाबू राम, अमर सिंह, जीवन सिंह तीनों पुत्र स्व. बाबूराम निवासी श्यामपुर ग्लास फैक्ट्री के सामने ऋषिकेश, आशु पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गुमानीवाला के रूप में की है।

















