Home उत्तराखंड किन्नरों ने की मतदान करने की अपील

किन्नरों ने की मतदान करने की अपील

08.02.2022

दून में सोमवार को किन्नरों ने घर-घर पहुंचकर तालियां बजाईं। तालियां बजाते हुए उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। दरअसल जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार के निर्देशों पर वह मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल हुए। भगत सिंह कॉलोनी, एमडीडीए में घर-घर के दरवाजों पर पहुंचे। इस दौरान तालियां बजाते हुए मतदाता जागरूता के पोस्टर बांटे। डीएम ने बताया कि मतदाता जागरूकता को लेकर अलग-अलग तरीके से अभियान चलाया जा रहा है।