05.02.2022
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरबर्टपुर पुलिस ने गुरुवार देर रात को शाहपुर कल्याणपुर क्षेत्र में गश्त के दौरान स्मैक तस्करी का आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 5.30 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
हरबर्टपुर चौकी पुलिस की टीम गुरुवार देर रात को गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 5.30 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपी साजिद खान पुत्र शरबदीन खान निवासी ग्राम डांडा जीवनगढ़ को गिरफ्तार किया। कोतवाल रविंद्र शाह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

















